फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख हड़पे, पांच पर केस

Fri, 29 Nov 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति ने संस्था में नौकरी दिलाने के नाम पर रामपुर कारखाना क्षेत्र के युवक से डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर उसने साथियों संग मिलकर युवक और उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत पांच के खिलाफ एससीएसटी व जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार निवासी अरूण कुमार भारती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर, जमालपुर के रहने वाले राहुल कुमार यादव से मेरी मुलाकात हुई थी। मेरे पूर्व परिचित अनूप कुमार के माध्यम से राहुल से मुलाकात हुई थी। राहुल ने बताया कि वह अनशोध संस्थान (लखनऊ) में देवरिया जिले का प्रभारी है। संस्था को हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण करने की जिम्मेदारी मिली है और पुरवा हाटा रोड पर ऑफिस है। राहुल ने बताया कि बताया कि संस्थान में जिला कार्यक्रम प्रभारी का पद रिक्त है वह उसकी नियुक्ति करा सकता है। अरूण ने कहा कि संस्थान में नौकरी दिलाने को सिक्युरिटी मनी आदि के नाम पर उसके खाते में तीन बार में 75 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा 75 हजार रुपये नकद दिए। कई माह तक वह तथा अन्य युवक बिना वेतन के कार्य करते रहे। वेतन भुगतान करने का दबाव बनाने पर जनवरी 2021 में राहुल ऑफिस बंद कर फरार हो गया और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। इसकी शिकायत एसपी से करने पर पुलिस जांच करने उसके घर पहुंची। इसके बाद उसने संपर्क कर 27 दिसंबर 2023 को पैसा देने की बात कही। उक्त तिथि को उसने पुरवा में बुलाया। वहां पहुंचने पर वह लखनऊ ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा देने लगा। अरूण और उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को राहुल व चार अन्य के खिलाफ एससीएसटी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें