फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार सवारों पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर दो दिन पहले पुरानी रंजिश में कार सवार दो युवकों पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने एक आरोपी सत्येंद्र यादव को बृहस्पतिवार को खुखुंदू चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बाइक सवारों ने मंगलवार की देर शाम को सरेराह कार सवार दो युवको को घेरकर पहले हाॅकी-डंडे से कार का शीशा तोड़ा, फिर दहशत फैलाते हुए फिल्मी स्टाइल में कार चालक और उसके साथी को गाड़ी से बाहर खींच उनपर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी में से एक सत्येंद्र यादव निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड नंबर तीन भीखममपुर रोड को खुखुंदू चौराहे से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पगरा परसिया निवासी रंजेश यादव (38) पुत्र बलराम यादव दोस्त अनूप सिंह उम्र (30) पुत्र विनोद सिंह निवासी बगहा मठिया थाना बरियारपुर के साथ मंगलवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे।
वहां से लौटते समय सोनू घाट चौराहे पर रंजेश यादव का पीछा करते कुछ बाइक सवार पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसके बाद रंजेश वहां से किसी तरह बच बचाकर खुखुंदू चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन

वह कार लेकर अभी नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर महज दो सौ मीटर ही पहुंचा था कि चार-पांच बाइक सवारों ने ओवरटेक कर कार रोक लिया और हॉकी-डंडे से कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।
पुलिस ने रंजेश यादव की तहरीर पर बुधवार को चार नामजद समेत 10 लोगों पर जानलेवा हमला, बलवा, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें