फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तस्कर बाॅर्डर पार करा दे रहे शराब, पुलिस देखती रह जाती

Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस देखती रह जाती है और तस्कर बाॅर्डर के रास्ते शराब की खेप बिहार पहुंचाने में कामयाब हो जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि तस्करों का नेटवर्क बिहार से हरियाणा तक जुड़े हैं।
बुधवार को भी तस्कर मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते पिकअप में सब्जी रख इसके अंदर शराब छिपाकर बिहार जाने की फिराक में थे, मगर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो हरियाणा के सोनीपत से तस्कर अंग्रेजी शराब की खेप मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन

बीच में कहीं पर भी दूसरे जिले की पुलिस इन वाहनों की तलाशी नहीं ले रही है। सूत्र बताते हैं कि तस्कर शराब को ट्रक से उतार कर सुरक्षित जगह रख ले रहे हैं। इसके बाद धंधे में संलिप्त बिहार के तस्कर उधर से अपने वाहन लेकर आते हैं।
विज्ञापन

बताए गए जगह से शराब लोड करने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए कभी सब्जी के अंदर शराब छिपा कर बिहार भेजने की फिराक में रह रहे हैं तो कभी दूध लदे वाहन के अंदर रखकर। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर रोज-रोज नया तरीका अपना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें