कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को किया नमन
भाटपाररानी। पुलवामा के शहीदों की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के सिरसिया पवार के मैदान में शनिवार की शाम कैंडल जलाकर लोगों शहीदों को नमन किया गया। लोगों ने पुलवामा के शहीदों का बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान, जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीदों का सम्मान रहेगा आदि नारे लगाए।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। कवि मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि अपने मुल्क की हिफाजत करते हुए शहीद होने वाले वीर जवान इतिहास के पन्नों में सदा जिंदा रहेंगे। पंडित मधुसूदन द्विवेदी ने कहा कि पुलवामा के शहीदों पर हमें सदा नाज रहेगा। संतोष सिंह ने कहा कि देशभक्ति ही सबसे महत्वपूर्ण चीज है। इस दौरान ओमप्रकाश कुशवाहा, जगदीश प्रसाद, राहुल तिवारी, जयशंकर सिंह राजपूत, पीयूष पांडेय, पवन सिंह, अमित गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, आयुष पांडेय, प्रांजल राज, अंकित सिंह राजपूत, मंजेश साह, अमन गुप्ता, आफताब आलम, इमामुद्दीन, किताबुद्दीन, दीपक यादव, पवन सिंह, आयुष सिंह, प्रभात सिंह, राज सिंह राजपूत, अच्छेलाल साह, बिट्टू, मुंकेश, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।