फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की गई जान

Sat, 01 Jun 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चंद्रदेव विश्वकर्मा
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

साइकिल से मईल अपनी आरा मशीन पर आ रहे थे, तेलिया कलां में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। घर से मईल स्थित अपनी आरा मशीन पर आ रहे एक बुजुर्ग की जान ट्रेलर के चपेट में आने से चली गई। हादसा रामजानकी मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के तेलियां कला गांव के पास हुआ। मौत से घर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया।
बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया शुक्ल निवासी चंद्रदेव विश्वकर्मा (65) शुक्रवार की सुबह अपने घर से अपनी आरा मशीन पर मईल आ रहे थे। अभी वह श्री राम इंटर कॉलेज तेलिया कला के समीप पहुंचे थे कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग उन्हें पीएचसी भागलपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बरहज आदित्य कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे रामप्रवेश की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान भी हो गई है। चंद्रदेव विश्वकर्मा की मौत की सूचना जब तेलियां शुक्ला में उनके परिवार के लोगों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी मराछी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। उनके चार बेटे सुनील, राम प्रवेश, दिलीप, अनिल सबका रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें