फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पहचान देवरिया मीर गांव निवासी कतवारू 60 साल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

देवरिया मीर गांव निवासी कतवारू 60 का बेटा दूसरे प्रांत से आया है। वह गांव के स्कूल में क्वारंटीन में है। सोमवार सुबह कतवारू बेटे से मिलने के लिए रेलवे लाइन पकड़कर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गांव और परिवारवालों ने पहुंचकर उनकी पहचान की। कतवारू की मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें