सलेमपुर। क्षेत्र में कामर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब सामाजिक कार्यक्रमों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नगर पंचायत क्षेत्र के सोहनाग मोड़ निवासी गणेश चौरसिया को अपने घर में आयोजित बहुभोज कार्यक्रम की तैयारी के लिए गैस सिलिंडर नहीं मिला तो कोयला और लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ा।
गणेश चौरसिया ने बताया कि बहुभोज का कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से काॅमर्शियल गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। कार्यक्रम की तारीख नजदीक आने पर परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। परिवार की परेशानी देखते हुए हलवाई राहुल ने पारंपरिक तरीके से चूल्हा तैयार कर भोजन बनाने की जिम्मेदारी संभाली। इसके लिए कोयला और लकड़ी का इंतजाम किया गया।