फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर चालक हड़ताल पर, तेल की आपूर्ति रुकी

Mon, 16 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बैतालपुर में टैंकर चालकों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इसके चलते नेपाल समेत कई जिलों में तेल आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में एक दिन पहले पलटने से आग की जद में आए टैंकर के चालक की मौत ने टैंकर चालकों को आंदोलित कर दिया है। मृत साथी के परिवार को आर्थिक मदद की मांग लेकर पूर्वांचल टैंकर चालक कल्याण समिति के बैनर तले टैंकर चालकों ने सोमवार से हड़ताल कर दी। इसके चलते बैतालपुर तेल डिपो से आईओसी, बीपीसी और एचपीसी के टैंकरों से पेट्रोल-डीजल की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन


हड़ताली चालकों में शामिल अमरनाथ शुक्ल, रामाधीन सिंह, राजकुमार यादव, जाहिद अंसारी, संजीव, गयासुददीन, पारस, बलवंत, केएन सिंह, दूधनाथ सिंह आदि ने आईओसी के वरिष्ठ डिपो प्रबंधक से आठ घंटे से अधिक काम न लेने, साप्ताहिक छुट्टी सुनिश्चित करने, गोरखपुर शहर के रास्ते सिद्घार्थनगर और महराजगंज की सप्लाई ले जाने की अनुमति देने की भी मांग की। वरिष्ठ डिपो प्रबंधक ने डीएम को टैंकर चालकों की हड़ताल और मांगों की जानकारी का पत्र भेजा है।

आईओसी सूत्रों का कहना है कि हड़ताल से पूर्वांचल के जनपदों के साथ-साथ नेपाल, रेलवे और सेना को पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुक गई है। हड़ताल लंबी खिंचने पर इन इलाकों और महकमों में तेल की किल्लत की स्थिति आ सकती है। हड़ताल के पहले दिन ही तीनों तेल कंपनियों के बैतालपुर डिपो से 12.18 करोड़ का पेट्रोल, 18.09 करोड़ का डीजल, 1.42 करोड़ का केरोसिन का व्यापार प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बैतालपुर से नेपाल के अलावा पूर्वी यूपी के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, आजमगढ़, संतकबीरनगर, बस्ती, महराजगंज, देवरिया, मऊ को तेल की आपूर्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें