फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से स्कूल नहीं आ रहे बच्चे

Mon, 16 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ठाकुर कोराड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बाहर बैठे शिक्षक रसोई घर में बंद पड़ा ताला
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाएं सलेमपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में हवा हवाई साबित हो रही हैं। एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में  सिर्फ 24 नौनिहालों का ही नामांकन हुआ है। इसमें भी पंद्रह दिन से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। गांववालों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


पूर्व  माध्यमिक विद्यालय कोड़रा ठाकुर में प्रधानाध्यापिका के अलावा तीन सहायक अध्यापक भी तैनात हैं। वर्ष 2016-17 में छात्रों की संख्या मात्र 24 हैं। लेेकिन एक भी बच्चा स्कूल नहीं आता है। इसकी वजह एमडीएम का नहीं  बनना और शिक्षकों की उदासीनता बताई जा रही है। गांव के विनोद यादव,  धर्मेंद्र चौहान, सत्यनरायण यादव, कन्हैयालाल गोड़, जयप्रकाश यादव, युगुल  किशेर आदि का आरोप है कि एमडीएम का भोजन बनाने के लिए आपस में शिक्षक प्रत्येक दिन तकरार करते हैं।

इधर तो दो सप्ताह से भोजन ही नहीं बन रहा है।  इसके चलते जो  बच्चे स्कूल आते थे वह भी नहीं आ रहे है। गांव के प्रधान शिवकुमार यादव ने भी  गांव वालों की शिकायत को सही बताते हुए व्यवस्था में सुधार लाने की  मांग  की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें