फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेल लाइन पर पेड़ गिरने से ओएचई केबल टूटा...चार घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
ग्राम भटौली बुजुर्ग के समीप रेलवे ट्रैक पर गिरा विद्युत पोल
विज्ञापन
भटनी/गौरी बाजार (देवरिया)। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे चक्रवाती तूफान ने गौरी बाजार इलाके में कहर बरपाया। इस वजह से गोरखपुर जिले के चौरी चौरा तहसील क्षेत्र के सतहवां ढाले के पास एक पेड़ गोरखपुर-देवरिया रेल मार्ग पर गिर गया।
विज्ञापन

इसके अलावा देवरिया जिले के भटौली बुजुर्ग स्थित रेलवे लाइन के किनारे बिजली के खंभे पर पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई। इससे दादर और कृषक समेत गोरखपुर से छपरा और वाराणसी रूट की सात ट्रेनों काे अलग-अलग स्टेशन पर रोकना पड़ा। पेड़ काटकर हटने के बाद सुबह 10 बजे से ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास आवागमन सामान्य हुआ।
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे आई आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब छह बजे चक्रवाती तूफान आया। उसके प्रभाव से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सतहवां डाले के पास ट्रैक पर पेड़ गिर गया। वहीं देवरिया जनपद के ग्राम भटौली बुजुर्ग के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ व खंभा गिर गया।
विज्ञापन

इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेनों का संचालन ठप होने के कुछ ही देर बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गे। ट्रैक से पेड़ हटवाने के बाद सुबह करीब 10 बजे पहले डीजल इंजन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को निकाला गया।
रेल ट्रैक बाधित होने के कारण कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट, मौर्य एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस भाटपार रानी, सिवान-गोरखपुर पैसेंजर मैरवा, छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस सिवान तथा लिच्छवी एक्सप्रेस सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। एई मनीष श्रीवास्तव ने बताया डाउन लाइन के ट्रेनों के संचालन के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन का मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें