फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव-गांव संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की जिला इकाई की बैठक जिला पंचायत परिसर में हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र राम द्विवेदी ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाना और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत संगठनात्मक समीक्षा के साथ हुई, जिसमें जिले की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राघवेंद्र राम द्विवेदी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। संभावित प्रत्याशियों के चयन, उनके सामाजिक प्रभाव और जीत की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र राजभर, मंत्री प्रतिनिधि बृजेश राजभर, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, सभी विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें