देवरिया। पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तकनीक का सहारा ले रही है। पुलिस विभाग की ओर से जारी किए गए ‘यक्ष एप’ के जरिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करना बेहद आसान हो गया है। इस एप में अपराधियों का पूरा डाटा पहले से अपलोड किया गया है, जिससे फोटो अपलोड करते ही उससे जुड़ी आपराधिक हिस्ट्री तुरंत सामने आ जाती है।
जिले में इसके ट्रायल के दौरान इसकी उपयोगिता साफ नजर आई। मईल थाने में तैनात सिपाही आशुतोष पाठक ने गोंडवली निवासी सूरज सिंह की फोटो ऐप पर अपलोड की, जिसके कुछ ही मिनटों में गोरखपुर जनपद के एम्स थाने में दर्ज मुकदमे की पूरी जानकारी सामने आ गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह एप प्रदेशभर के थानों में दर्ज अपराधों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का काम करेगा। इससे न सिर्फ अपराधियों की पहचान में तेजी आएगी, बल्कि पुलिस की कार्रवाई भी पहले से अधिक प्रभावी और सटीक हो सकेगी। इस ऐप में अपराधियों का पूरा डाटा पहले से अपलोड किया गया है, जिससे फोटो अपलोड करते ही उससे जुड़ी आपराधिक हिस्ट्री तुरंत सामने आ जाती है।
- विभाग की ओर से जारी किए गए ‘यक्ष एप’ के जरिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करना पुलिस के बेहद आसान हो गया है। इसका शुरुआत मईल थाना से कर दी गई है।
सुनील कुमार सिंह एडिशनल एसपी दक्षिणी