संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर छात्रों को मोटिवेशन के लिए कक्षाएं लें जिससे छात्रों का उत्साहवर्धन होता रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबहादुर द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निशुल्क कक्षाएं राजकीय इण्टर कालेज देवरिया में संचालित होता है, जिसके अन्तर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई तथा नीट की कक्षाओं का संचालन होता है। बैठक में कक्षाओं के संचालन के रणनीति पर चर्चा हुआ जिससे कि अधिक से अधिक छात्र सफल हो।
इस बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।