देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरपास और विभिन्न निर्माणाधीन मार्गों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश िदए।
विज्ञापन
डीएम ने राम जानकी मार्ग, देवरिया बाईपास, तमकुहीराज-मझौलीराज-नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग और सलेमपुर बाईपास के निर्माण कार्यों की प्रगति पूछी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने भूमि संबंधी समस्याओं, विभागीय समन्वय और अन्य बाधाओं का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा। संवाद