फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों पर बाजारों में रहेगी कड़ी सुरक्षा

Fri, 06 Nov 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। छठ घाटों पर सफाई, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। ये निर्देश बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजित आर शंकर ने दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, पूजा समितियों के आयोजकों, डीजे संचालकों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने तैयारियों और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने को कहा। साथ ही सड़क पर आवागमन बाधित नहीं करने और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। बैठक में एएसपी, एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें