फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमसागर के प्रेम में उमड़ा श्रद्धा का सागर

Tue, 02 May 2017 11:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सुबह इलाके के हजारों लोग टीकमपार गांव में पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर के लाल प्रेमसागर की शहादत को सलाम करने के लिए मंगलवार को टीकमपार गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में लोग शहीद सपूत के दरवाजे पर पहुंचे और नम आंखों से उन्हें याद किया। लोग विलाप करते शहीद प्रेमसागर के परिजन को ढांढस बंधा रहे थे। चेहरे पर गम के भाव था तो सिर फक्र से ऊंचा था।
विज्ञापन


शहीद के पराक्रम की चर्चा इलाके के लोग कर रहे थे। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा लावे में तब्दील होता जा रहा था। लोग पाक की कायराना करतूत पर थू-थू कर रहे थे। सरकार से मदद की मांग छोड़कर लोग पाकिस्तान से इस शहादत का करारा बदला लेने की मांग करने लगे। 

          
सोमवार की सुबह टीकमपार गांव में प्रेमसागर के शहीद होने की सूचना मिली। जम्मू-कश्मीर के सांभा सेक्टर में आतंकी हमले में वह साथी के साथ शहीद हुए थे। खबर जैसे ही इलाके में पहुंची, पूरा इलाका शोक में डूब गया। सोमवार को दिनभर लोग जवान के घर पर मौजूद रहे। रात वीर सपूत की याद में कट गई। मंगलवार की सुबह इलाके के हजारों लोग टीकमपार गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन


टीकमपार क्या पूरा इलाका ही मातम में था।  पाकिस्तान के प्रति लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। गुस्से से भरे लोग पाक से आप-पार की लड़ाई तक की मांग कर रहे थे। शहीद के दरवाजे पर पहुंचे लोगों का कहना था कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिले, यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें