फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में लोगों को नहीं मिली जाम से निजात

Sun, 30 Apr 2017 10:45 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोड पर गाड़ी खड़ी करने से लग रहा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में उच्च तकनीकी की गुणवत्ता परक सड़क बनने के बाद भी लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। छह माह से बनकर तैयार सड़क की पटरी नहीं बनाई गई। इस कारण लोग दो और  चार पहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। बसस्टैंड से आदर्श चौराहा और आदर्श चौराहे से सेमरौना चौराहे तक पटरी के अभाव में आए दिन जाम में फंसना पड़ रहा है।      
विज्ञापन

देवरिया मुख्यालय से रुद्रपुर कस्बा होकर करहकोल घाट तक तत्कालीन विधायक अखिलेश प्रताप सिंह की पहल पर पिछली सरकार में उच्च तकनीकी सड़क का निर्माण कराया गया। वहीं आदर्श चौराहे से नगवा तक भी हाटमिक्स सड़क का निर्माण भी पूरा हो चुका है। करीब 100 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क पर गाड़ियां फर्राटा तो भर रही हैं लेकिन नगर में आने पर उनको रेंगना पड़ रहा।  गाड़ियों से नगर में घंटों जाम लग रहा है। सड़क की ऊंचाई बढ़  जाने से पटरी खत्म हो गई है। नगर में सड़क के किनारें गड्ढा हो गया है। सड़क की पटरी समाप्त हो जाने से लोग वाहनों को सड़क पर ही खड़ी कर रहे हैं। ठेला और रिक्शा वाले भी दुकान सड़क पर लगा रहे हैं। ऐसे में नगर में गाड़ियों के प्रवेश करते ही जाम से जूझना पड़ रहा है। नगर के उदय दूबे, रमेश मिश्र, अनिल पटेल, संगम मोदनवाल आदि ने कहा कि पटरी नहीं बनने से लोग गिरकर घायल भी हो रहे है। उन्होंने नगर पंचायत से नव निर्मित सड़क की पटरी बनाने की मांग की। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष छट्ठे लाल निगम ने कहा कि सड़क की पटरी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें