फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रासेयो करती है युवाओं में सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता का विकास

Mon, 16 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन हुआ। इसमें शिविरार्थियों को स्वयंसेवकों के कर्त्तव्य व दायित्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रो. केके ओझा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राएं तनुश्री भास्कर एवं यास्मीन ने सरस्वती वंदना और रोहन विश्वकर्मा व ऋतिक पटेल ने स्वागत गीत गाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सन् 1969 से राष्ट्रीय सेवा योजना अपने लक्ष्य सेवा एवं सहयोग के द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
रासेयो के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। इसमें समूह के लक्ष्य को स्वयं का लक्ष्य मानकर युवा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन करता है, जिससे उसमें सेवा और सहयोग की भावना को बल मिलता है।
विज्ञापन

प्रथम दिवस के बौद्धिक सत्र में डिजिटल इंडिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका कृषि अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राज जायसवाल ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ऐसी तकनीक है, जो मशीन को मानव की तरह सोचने, सीखने और निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल ने देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा एआई के रोजगार, नैतिकता और डेटा गोपनीयता जैसे मुद्दों पर अपनी जिज्ञासाओं को प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सुधीर कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेविका तनुश्री भास्कर ने किया।
इस अवसर पर दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्योत कुमार सिंह और डॉ. विजय कुमार पाल, प्रो. समरेन्द्र बहादुर शर्मा, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. ओपी यादव, डॉ. हृदय कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. शुभम मिश्र, डॉ. राणा प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें