स्वयंसेविकाओं ने साइकिल चलाने के लिए किया प्रेरित
बरहज। बीआरडी महिला महाविद्यालय आश्रम में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन शिविरार्थियों ने रैली निकाली। युवाओं और अधेड़ उम्र के लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हार्ट, डायबिटीज आदि से बचाव के उपाय बताए।
रविवार को मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय ने शिविर में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली मुख्य चौराहे से थाना घाट, पटेल नगर, पुराना बरहज होते महाविद्यालय परिसर लौटी। हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शरीर से पसीना निकलना नितांत आवश्यक है। भागदौड़ की जिंदगी में सभी को रोजाना साइकिल चलानी चाहिए। इससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। मौके पर प्राचार्य डॉ.सेराज अहमद, अंकित सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, दीपिका जायसवाल, रजनीश दीक्षित, राधेश्याम तिवारी, श्वेता, राजन जायसवाल, अंजली, शालिनी, ज्योति, शिल्पा, सुनैना, नीलू, रीमा, प्रिया आदि मौजूद रहीं।