फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबकनी गंगा में सड़क पर अतिक्रमण से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लबकनी गंगा में सड़क पर अतिक्रमण से नाराजगी
विज्ञापन

कपरवार। क्षेत्र के लबकनी गंगा गांव में रातोरात इंटरलाकिंग सड़क में बढ़कर चबूतरा बना लेने का मामला सामने आया है। इससे गांव के कुछ लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के लबकनी गांव के मध्य शिवकुमार गोंड़ के घर के निकट से वृक्षा यादव के घर की तरफ जाने के लिए इंटरलाकिंग सड़क बनाई गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही किसी ने रात में सड़क में बढ़कर चबूतरा निर्माण कर लिया है। सुबह सड़क में चबूतरा बना देख सभी हैरत रह गए। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी बने चबूतरे से रास्ता संकरा होने और आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की बात कह रहे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम लालजी ने बताया कि 112 नंबर पुलिस गई थी। थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें