फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अब दो विभाग मिलकर करेंगे सोनबरसा मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सोनबरसा गांव को जाने वाली सड़क का निर्माण अब लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत मिलकर करेंगे। सड़क की कम चौड़ाई को लेकर नाराज ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। शुक्रवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद दोनों विभागों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के सोनबरसा मोड़ से गांव तक करीब 900 मीटर सड़क का निर्माण और मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसमें लगभग 265 मीटर आरसीसी सड़क और 635 मीटर सड़क की मरम्मत शामिल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार केवल तीन मीटर चौड़ाई में सड़क बना रहा है। इससे आवागमन में दिक्कत होगी।
ग्रामीणों के अनुसार, आरसीसी सड़क बनने से सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है, जिससे नाली की तरफ करीब डेढ़ फीट भूमि बेकार हो गई है। साथ ही विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी थी। शुक्रवार को जेई और ठेकेदार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू कराने लगे, जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें