फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैकुंठपुर की गुड़ही जलेबी अब खाएगा पूरा यूपी

Sun, 25 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बैकुंठपुर में बन रही गुड़ही जलेबी, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। देवरिया जिले के खास व्यंजनों को उनकी खासियत के लिए वैश्विक पहचान मिलेगी। इन्हें ‘एक जिला एक व्यंजन’ के तहत चयनित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव स्वीकृत होने पर बैकुंठपुर की जलेबी को पूरा यूपी खाएगा। वहीं दही-चिउड़ा, पेड़ा और बाटी-चोखा भी अपनी खासियत के साथ ग्लोबल होंगे। इससे जिले की शान तो बढ़ेगी ही, इन व्यंजनों से जुड़े कारीगर और व्यवसायियों की आय भी बढ़ेगी। जिले के छोटे से कस्बे बैकुंठपुर की गुड़ही जलेबी आज अपनी अनोखी मिठास और सेहतमंद स्वाद के चलते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। शुद्ध देसी गुड़ से तैयार होने वाली यह जलेबी न केवल स्थानीय लोगों की पसंद है, बल्कि दूर-दराज से आने वाले लोग भी इसका स्वाद चखने यहां पहुंच रहे हैं। यहां गुड़ही जलेबी बनाने वाले करीब दो दर्जन दुकानदार हैं।
इसके बावजूद मांग के चलते कई बार दोपहर से पहले ही जलेबी खत्म हो जाती है। गुड़ से बनी होने के कारण यह जलेबी सामान्य चीनी वाली जलेबी की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है। दुकानदारों ने बताया कि इसमें न तो केमिकल का इस्तेमाल होता है और न ही रिफाइंड चीनी का, जिससे इसका स्वाद और गुणवत्ता दोनों बरकरार रहती है। यही वजह है कि बुजुर्गों से लेकर युवा वर्ग तक इसे बेझिझक पसंद कर रहे हैं। अब एक जिला एक व्यंजन में प्रस्तावित होने से इसका स्वाद पूरे यूपी में फैलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें