फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अब घर-घर जाकर बुजुर्गों का हाल जानेगी पुलिस

Mon, 15 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए पुलिस ने विशेष कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत प्रत्येक थाने में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) गठित की गई है। रविवार को रुद्रपुर कोतवाली में कम्युनिटी पुलिसिंग टीम की ओर से क्षेत्र के बुजुर्गों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है। टीम का नेतृत्व एक उपनिरीक्षक स्तर का अधिकारी करेगा। टीम में शामिल विभिन्न क्षेत्रों में तैनात आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र के बुजुर्गों से नियमित संपर्क और संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्सर बुजुर्ग अपनी पारिवारिक अथवा अन्य समस्याओं को किसी से साझा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मानसिक रोग का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें