फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधी रात में घर से निकले युवक का सड़क पर मिला शव

Mon, 15 Jun 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मझने नाला पुल के पास युवक का शव सड़क पर मिला। घर से 200 मीटर की दूरी पर हुए हादसे की जानकारी परिजनों को सुबह टहलने निकले लोगों ने दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया होगा।
विज्ञापन

ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी रिंकू पासवान (35) पुत्र सीताराम का घर देवरिया मुख्य मार्ग पर है। शनिवार रात दो बजे के बाद बाद रिंकू परिजनों को बिना बताए घर से मझने नाला की तरफ निकल गया।
सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क के किनारे मृत पड़े रिंकू को देखकर परिजनों को सूचित किया। रिंकू का दोनों पैर व हाथ टूट गया था। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। बताया जाता है कि वह किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ डाॅ. महेंद्र कुमार ने बताया है कि युवक टहलने निकला था। सड़क पर किसी वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें