देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने मंगलवार की देर शाम वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाली की जगह कटोरी में दाल परोसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सिस्टर्स को निर्देश दिए कि अशक्त और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को बेड पर ही भोजन उपलब्ध कराया जाए।
किसी मरीज को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर संबंधित चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा दी जाए। वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संवाद