फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिकित्सा सेतु एप डाउनलोड कराएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब चिकित्सा सेतु एप डाउनलोड कराएंगे शिक्षक
विज्ञापन

सभी शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों को स्मार्टफोन में इंस्टाल करने को दिए गए निर्देश
डीआईओएस ने दिया आदेश, कोरोना से बचाव और जागरूकता में साबित होगा अहम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना से जंग जीतने की कोशिश में एक और एप छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों की मदद करेगा। चिकित्सा सेतु नाम से शुरू हुए इस एप में मास्क के प्रकार, दस्ताने कैसे उतारें, सफाई के लिए हाइपो क्लोराइड एवं ब्लीचिंग मिश्रण कैसे तैयार करें, हाथ धोने की सही विधि सहित कोविड-19 से जुड़ी जरूरी सावधानियों व विशेषज्ञों के सुझाव का चित्रों व वीडियो क्लिपों के जरिए विस्तार से जानकारी दी गई है। शासन के निर्देश पर इसे सभी से डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले से ही आयुष और आरोग्य सेतु एप को अनिवार्य बनाया गया था। अब इससे आगे बढ़ते हुए चिकित्सा सेतु एप की लांचिंग हुई है। इसे जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इंस्टाल कर छात्रों व अभिभावकों के लिए भी इसे डाउनलोड करने एवं इसे अनिवार्य बनाने की तैयारी की जा रही है। डीआईओएस शिवचंद राम ने बृहस्पतिवार को बताया कि चिकित्सा सेतु एप कोरोना वॉरियर्स का साथी है। इसकी सहायता से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। इसमें कोरोना से जुड़े लोकप्रिय वीडियो, पीपीई किट, साफ-सफाई, क्या करें-क्या ना करें, वेबिनार सहित अन्य जानकारियां, भारत सरकार के नवीनतम दिशा निर्देश, हेल्पलाइन नंबर आदि का विस्तार से जिक्र है। जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्य इस एप को शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों से मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर चिकित्सा सेतु एप डाउनलोड करने को प्रेरित करें। इसकी सूचना भी विभागीय ग्रुप पर देनी अनिवार्य की गई है। जो लोग इसमें लापरवाही बरतेंगे, उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें