फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रशिक्षण से लापता 20 कर्मचारियों को नोटिस

Mon, 20 Apr 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहने वाली 20 महिला प्रगणकों को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9:30 बजे से टाउन हॉल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। अधिशासी अधिकारी/चार्ज जनगणना अधिकारी के नेतृत्व में सत्र में 45-45 के दो बैच बनाए गए थे। प्रशिक्षण के दौरान बैच संख्या 32,211 से 10 प्रगणक मोनिका सिंह, रंजना, रेनू देवी, रेनू त्रिपाठी, रूचि जायसवाल, संगिता सिंह, सरिता तिवारी, सविता देवी, सायदा खातून, सुषमा पाण्डेय और सादमा अनुपस्थित रहीं। वहीं बैच 32,359 से 10 प्रगणक ममता चौरसिया, मनोरमा पांडेय, संध्या तिवारी, आफरीन मलिक, अमिता श्रीवास्तव, अनिता देवी, अंजू देवी, विजेता वर्मा, चेतनाधर द्विवेदी और इसरावती ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया।
अधिशासी अधिकारी अनुपस्थित कर्मचारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही को अक्षम्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें