फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी से मरीज बेहाल, एडी हेल्थ ने कूलर लगवाने के दिए निर्देश

Mon, 20 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्वास्थ्य विभाग के एडी गोरखपुर डॉ. जयंत कुमार और सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में गर्मी से परेशान मरीजों को राहत दिलाने के लिए कूलर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, हीट वेव से बचाव के लिए मरीजों को सलाह दी।
विज्ञापन

सबसे पहले एडी और सीएमओ ओपीडी पहुंचे, जहां उन्होंने फार्मासिस्ट से मरीजों को मिलने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे लैब में पहुंचे और लैब टेक्नीशियन से अस्पताल में होने वाली विभिन्न जांचों की स्थिति और सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछताछ की।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद टीम नए अस्पताल भवन में पहुंची, जहां प्रसव कक्ष का जायजा लिया गया। वहां तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियों से प्रसव सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ओपीडी में अब तक कूलर नहीं लगने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार से तत्काल हाल में कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बच्चों के लिए बने कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के सख्त रुख से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एडी डॉ. जयंत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को और बेहतर बनाने तथा सुविधाओं में वृद्धि के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें