फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैर मान्यता प्राप्त 21 विद्यालयों को नोटिस

Sat, 12 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया सदर व नगर क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख्त कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। दो से तीन नोटिस देने के बाद भी यह विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बन रही है। विभाग अब इन पर जुर्माना लगाने एवं विधिक कार्यवाही करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

नए सत्र केे शुरुआत में बीआरसी सदर व नगर क्षेत्र में संचालित विद्यालयों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया था, तथा उन्हें नोटिस भी दी गई थी। ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई माह में पुन:स्कूल खुलने के बाद गैर मान्यता प्राप्त स्कूल पुन: संचालित होने लगे हैं, जबकि अप्रैल व मई माह में ही इनके खिलाफ जांच के बाद नोटिस दी गई थी।
इधर बीईओ स्तर से ऐसे 21 विद्यालयों की सूची तैयार की गई है। बीईओ देवमुनि वर्मा ने जल्द ही इनके खिलाफ जुर्माने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें