फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार अधिशासी अधिकारियों को जारी किया गया नोटिस

Tue, 07 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने पर नगर पंचायत भाटपाररानी, बरियारपुर, मदनपुर और बैतालपुर के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण शासन के प्रावधानों के अनुरूप नहीं किया है।
इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निर्माणाधीन सड़क को पूर्ण कराने एवं नाला निर्माण में ठेकेदार की ओर से अनियमितता से संबंधित प्रकरण में नगर पंचायत भाटपाररानी के अधिशासी अधिकारी को नाेटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या चार की सड़कों की मरम्मत संबंधी प्रकरण में नगर पंचायत बरियारपुर के अधिशासी अधिकारी, गुलाम हुसैन के प्रकरण में नगर पंचायत मदनपुर के अधिशासी अधिकारी को नोटिस दिया गया है।
वार्ड 10 में सड़क एवं नाले के निर्माण प्रकरण में नगर पंचायत बैतालपुर के अधिशासी अधिकारी द्वारा त्रुटिपूर्ण आख्या प्रस्तुत किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें