फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार चिकित्सकों को जारी किया नोटिस

Thu, 02 Jul 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तरकुलवा, भटनी, भाटपाररानी और बैतालपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को समीक्षा के दाैरान शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित मानकों का पालन न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उधर, राशन वितरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही व त्रुटिपूर्ण आख्या मिलने पर सभी पूर्ति निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिनों के भीतर सुधार नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें