फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंखे में उतरा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के संत विनोबा पीजी काॅलेज के पास रात को पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से अशोक सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के नंद टोला के रहने वाले अशोक सिंह (37) देवरिया शहर में नेहरू नगर संत विनोबा पीजी काॅलेज के पूर्वी गेट पर एक किराए के मकान में करीब एक माह से अकेले रह रहे थे। वह किसी दवा एजेंसी से जुड़कर दुकानों पर दवा पहुंचा कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। शनिवार की रात को 10 बजे के करीब पड़ोसियों ने दरवाजे से बाहर खून देखकर डायल 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे को मशीन मंगाकर कटवाया। पुलिस ने अंदर दाखिल होने पर देखा कि अशोक सिंह के शरीर से फर्राटा पंखा सटा हुआ था। शरीर से खून भी निकला था। हाथ पर भी जलने के निशान थे। अशोक की मौत हो चुकी थी। फाॅरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जानकारी जुटाकर परिजनों को रात को ही मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मौत की जानकारी होते ही पिता रामकेवल सिंह, माता रामगती देवी, छोटे भाई राहुल सिंह सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें