फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अपात्रों ने जमा नहीं किया राशन कार्ड, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अपात्रों ने जमा नहीं किया राशन कार्ड, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अपात्रों ने भी बनवा लिया है राशन कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण काल में राशन लेने वाले एक भी अपात्र लोगों ने राशन कार्ड जमा नहीं किया है। शासन के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन इसका भय अपात्रों में नहीं है। अब जिला पूर्ति विभाग कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी के 4.62 लाख और अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 1.5 लाख है। इसके अलावा जिले में गैर प्रांतों से लॉकडाउन के दौरान आए करीब 15 हजार प्रवासियों को अस्थाई तौर पर राशन कार्ड बनाया गया है। महामारी में शासन ने सभी को राशन देने और ऑनलाइन आवेदन पर कार्ड बनाने का निर्देश दिया था। पूर्ति विभाग की जांच में जितने अपात्रों का कार्ड काटा गया था, उन सभी लोगों ने ऑनलाइन आवेदन कर अपना राशन कार्ड विभागीय मिली भगत से जारी करा लिया। शासन का निर्देश था कि किसी का भी राशन कार्ड महामारी के दौरान निरस्त नहीं किया जाएगा। इसकी वजह से विभागीय अफसर चाह कर भी अपात्रों का राशन कार्ड नहीं काट रहे थे। दस दिन पूर्व शासन के निर्देश पर पूर्ति विभाग की ओर से एक अपील की गई। इसमें कहा गया था कि जो भी अपात्र लोग राशन कार्ड बनवाए हैं, वह कोटेदार के यहां स्वेच्छा से जमा कर दें, नहीं तो जांच में अपात्र पाए जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। पात्रता की जो श्रेणी निर्धारित है उसमें चार पहिया वाहन, घर में एसी, सरकारी नौकरी समेत कई मानक हैं। अभी तक एक भी लोगों ने स्वेच्छा से राशन कार्ड जमा नहीं किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि एक भी लोगों ने अपने मन से राशन कार्ड जमा नहीं किया है। अभियान चलाकर पात्रता श्रेणी की जांच होगी और अपात्रों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें