फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Thu, 03 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस के इनाम घोषित करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय से यौन शोषण के जिला पंचायत सदस्य के आरोपी पति मनोज कन्नौजिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। उधर, गठित टीम जिले के अलावा बिहार प्रांत में भी उसके करीबियों के घर दबिश दे रही है, मगर हाथ नहीं आ रहा है। जबकि 17 वर्षीय पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस बुधवार को सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए गांव आई थी। आरोपी के घर के सभी लोग दरवाजे में बाहर से ताला बंद कर अंदर रह रहे हैं।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला और जिला पंचायत सदस्य का पति मनोज कन्नौजिया की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। एसपी विक्रांत वीर की गठित टीम जिले के अलावा बिहार प्रांत में भी दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विवेचक ने विशेष न्यायाधीश पाॅस्को एक्ट प्रथम के समक्ष गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद न्यायाधीश ने जिला पंचायत सदस्य के आरोपी पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस अब कुर्की की तैयारी में जुट गई है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य का आरोपी पति मनोज कन्नोजिया ने छह मार्च को उसकी बेटी को देवरिया के सोनूघाट चौराहे पर टाॅफी में नशीली दवा खिला दी थी। बेटी के बेहोश होने के बाद देवरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया गया था।
विज्ञापन

देवरिया के लौटने के बाद बेटी गुमशुम रहने लगी। मां के बार-बार पूछने पर उसने घटना के जानकारी दी। इसके बाद नौ दिन पहले सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें