फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नोडल अधिकारियों को आईसीडीएस की कार्यप्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कलक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी विकासखंडों के नामित नोडल अधिकारियों को आईसीडीएस (समेकित बाल विकास योजना) की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को गर्भवती से लेकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण, पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं वजन-लंबाई के मापन सहित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का निर्धारित मानकों के अनुरूप निरीक्षण करें। किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए उन्हें जागरूक एवं प्रेरित करें ताकि विभागीय प्रावधानों के अनुसार पात्र महिलाओं एवं बच्चों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा ने आईसीडीएस विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें