फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव-गांव हुई ग्राम बाल कल्याण व संरक्षण समिति और पीटीएम की बैठकें

Sat, 15 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ ग्राम बाल कल्याण व संरक्षण समिति और शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। इसमें बाल कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने और आमजन को जागरूक करने के अभिभावकों और समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बालक-बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह और बालश्रम कुरीतियों की रोकथाम पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता व बच्चों की उपस्थिति में और सुधार लाने के उद्देश्य से शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। इसमें अभिभावकों को शिक्षा के महत्व और परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नियमित रूप से भेजने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें