फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व अन्य परियोजनाओं का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व अन्य परियोजनाओं का जाना हाल
विज्ञापन

देवरिया। जिले के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा राजन शुक्ला आज ने मंगलवार को निर्माणाधीन कई परियोजनाओं का मौका मुआयना किया। जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में स्थापित कोविड-19 अस्पताल, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, न्यू पीएचसी मझौलीराज एवं खामपार में निर्माणाधीन 50 शय्या के आयुष चिकित्सालय को देखा और कमियों को दुरुस्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सबसे पहले वह एमसीएच विंग कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने जिलाधिकारी को इस अस्पताल में एल-1 तथा एल-2 में भर्ती मरीजों से सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल कक्ष से बात कर उनसे साफ-सफाई, खाने-पीने की सुविधा एवं दवा-इलाज के बारे में जानकारी करने को कहा। डीएम ने कंट्रोल कक्ष से ही एल-2 तथा एल-1 में भर्ती मरीजों से साफ-सफाई, खाने-पीने तथा किसी प्रकार की दिक्कत के बारे में पूछा। अपर मुख्य सचिव ने सीएमओ से कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष रुप से ध्यान दिया जाए। इसके बाद वह निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में गए और निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर कराए जाने को कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश सिंह से कहा। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक एवं हास्टल निर्माण कार्य को प्राथमिकता व शीघ्रता के साथ पूर्ण करें ताकि अगले से शैक्षिक सत्र की शुरुआत की जा सके। इसके बाद उन्होंने न्यू पीएचसी मझौलीराज बाथरुम, फीमेल वार्ड, लेबर रुप, स्टोर रुम पैथलॉजी आदि को खुलवाकर देखा। बाथरुम की टोंटी टूटी पाए जाने व मग की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। फीमेल वार्ड में एक भी मरीज नहीं होने एवं पैथलॉजी में टेस्टिंग नहीं किए जाने के संबंध में जानकारी ली और प्रभारी डा.आलोक भारती को चिकित्सा कार्यों में सक्रियता एवं सुधार लाने को कहा। इसके बाद वह खामपार में 7.25 करोड की लागत से निर्माणाधीन 50 शय्या आयुष चिकित्सालय को भी देखने गए। कार्यदायी संस्था पैक्स पैड के अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह को फटकार लगाई तथा गुणवत्ता व समयबद्धता का पालन नहीं होने के कारणों से डीएम को अवगत कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अशोक कुमार को इस कार्य परियोजना के गुणवत्ता का तकनीकी निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें