रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। यहां पर टॉयलेट का इंतजाम नहीं है। इसके चलते कर्मचारी और शहरवासी असहज हालात से जूझ रहे हैं। बदहाली दूर करने में जिम्मेदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
कामकाज के सिलसिले में नगर पालिका परिषद के विभिन्न विभागों में सैकड़ों लोग आते हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के अलावा सफाई अभियान का जिम्मा नगर पालिका परिषद के पास है। हालांकि अपने कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध कराने में दिलचरूपी नहीं दिखा रहा है। यहां पर 10 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रथम तल पर अधिशासी अधिकारी जबकि ग्राउंड फ्लोर पर टैक्स समेत अन्य दफ्तर हैं। हालात यह है कि प्रथम तल की तरफ जाने वाली सीढ़ी के कोने पर जगह-जगह गंदगी पसरी है। इस तल पर कर्मचारियों और अन्य लोगों के लिए प्रसाधन कक्ष स्थित है लेकिन उसकी हालत बेहद खस्ता है। शौचालयों के दरवाजे उखड़ गए हैं। यूरिनल की हालत बेहद खराब है। वॉश बेसिन की टोटी गायब है। टॉयलेट की तरफ जाने वाले लोग दरवाजे पर पहुंच कर कदम पीछे खींच लेते हैं। कर्मचारियों ने कई बार जिम्मेदारों से अवगत कराया है। किसी ने हालात में सुधार की सुधि तक नहीं ली है।