फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा

Thu, 17 Nov 2016 10:49 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बोर्ड बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। निर्माण कार्यों के लिए वर्क ऑर्डर और पेमेंट के मसले पर सभासदों के गुट भिड़ गए। एक घंटा से कम समय में बैठक समाप्त हो गई। कम अमाउंट के कार्यों का भुगतान पहले और बड़े कार्यों का रनिंग पेमेंट कराने का निर्णय लिया गया। विकास कार्यों के संबंध में चर्चा तक नहीं हुई।
विज्ञापन


अध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को दिन में 12 बजे से नगर पालिका सभागार में बैठक शुरू हुई। एजेंडा पढ़ कर सुनाए जाने लगा। इसी बीच सभासद राजेश कुशवाहा ने हस्तक्षेप किया। बिंदू संख्या 17 के बारे में जानना चाहा। कहा कि निर्माण कार्यों का टेंडर निकल गया है और अनुबंध भी हो चुका है लेकिन वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है। जांच कराई जाए तो कई लोग फंस सकते हैं। सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि सदन ने बजट पास किया है। ऐसे में सभी बिंदुओं को पास किया जाए।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बजट पारित हुआ है तो जिम्मेदार भी आपकी है। इस पर सभासद नहीं माने। मामला बिगड़ता देख अध्यक्ष अलका सिंह ने मोर्चा संभाला और एक सप्ताह में वर्क ऑर्डर जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि टेंडर निरस्त नहीं बल्कि स्थगित किया गया है। मानक और गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी नीलेश रमन, आलोक श्रीवास्तव, मोहम्मद इल्तिजा, सुजीत गुप्त, पुरुषोत्तम सिंह के अलावा शाहनवाज शानू, अजय गुप्त, प्रमिला देवी, विनीता सिंह, हीरालाल, सरस्वती देवी, अफसर जमाल चिश्ती, देवंती देवी, कादिर आलम, सेराज अहमद, रमेश शर्मा, ओंकार नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में दीनानाथ चौधरी ने न्यू कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क के शिलापट्ट पर सीएम अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खान का नाम अंकित नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं लेकिन सीएम अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खान का नाम नहीं है। यह सुनते ही सभागार में सन्नाटा छा गया। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी मणि भूषण तिवारी ने सभासदों से वार्ड के ऐसे लोगों जिनके पास घर नहीं है ऐसे लोगों का आवेदन पत्र मुहैया कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आवेदन पत्र मुहैया कराया जाए ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। बैठक के दौरान इंटरलॉकिंग के कार्यों को कुछ साल के अंतराल पर दुबारा कराने का मामला उठाया गया। दीनानाथ चौधरी ने कहा कि वार्ड संख्या चार भटवलिया में इंटरलॉकिंग सड़क अच्छी थी। इसके बावजूद दोबारा बनाया जा रहा है। यह ईंट कहां इस्तेमाल होगी। उस ईंट की कीमत क्या तय हुई है। उस रकम को कहां समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें