फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली ट्रेनों की शयनयान श्रेणी में जगह नहीं

Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रविवार को स्लीपर श्रेणी में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया। देवरिया सदर से गुजरने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस में स्लीपर की बुकिंग बंद हो गई, जबकि 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल के स्लीपर में वेटिंग 43 तक पहुंच गई है। हालांकि, एसी श्रेणी में यात्रियों को राहत रही। 13 सितंबर को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस के स्लीपर में बुकिंग बंद दिखाई दी। ट्रेन के थर्ड एसी इकोनॉमी में वेटिंग आठ, थर्ड एसी में 11 और सेकेंड एसी में पांच रही। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल के स्लीपर में वेटिंग 43 रही। इस ट्रेन के थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी में सीटें उपलब्ध दिखाई गईं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि तत्काल टिकट मिलना आसान नहीं है। स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि रविवार को दिल्ली जाने वाले ट्रेनों में स्लीपर सीट की उपलब्धता बहुत कम रहती है। यह वीकेंड के दबाव के चलते होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें