सोनूघाट। भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट की घटना में पांच दिन बीतने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज हो पाया है। पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम पचौहा में रविवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर परिजन आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों के प्रयास से मामला शांत हो गया लेकिन दूसरे पक्ष के लोग गोलबंद होकर जानलेवा हमला बोल दिए।पीड़िता उषा देवी ने एस ओ भलुअनी को शिकायती पत्र छह नवंबर को दिया गया। जिसमे पीड़िता एम ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी रविवार की शाम शौच करने निकली थी उसी समय विरोधी पक्ष की बेटी ने टॉर्च जला दिया जिसको लेकर कहा सुनी हो गई थी ।घर कें सदस्यो को जानकारी मिलने पर विरोधी पक्ष के लोग ललकारते एवम भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दौड़ा कर मेरे पति अमरनाथ पुत्र अछैवर और बेटी मधु और राधा को रॉड से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। जाते-जाते आगे देख लेने एवम जान से मारने की धमकी भी देते गए। मौके पर घटना की सूचना पर पीआरबी 112 व थाने की फोर्स की मदद से मेरे पति का इलाज कराया गया। उसने मेरा विरोधी थाने का चौकीदार भी है ऐसे में मेरा मुकदमा दर्ज करने में थाने के लोग आना कानी कर रहे है। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के बाद भी मुकदमा की तहरीर वापस लेने का दबाव भी बना रहे है। धमकी भी दे रहे है कि वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरे होंगे। एसओ भलुअनी के प्रदीप पांडेय ने बताया कि तहरीर में लिखे बिंदुओ की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।