फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नो कैश’ का बोर्ड देख लगाया जाम

Wed, 07 Dec 2016 11:01 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
उग्र हुई भीड़ को हाथ जोड़कर समझाते इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। तीन दिन से रुपये के लिए कतार में लग रहे लोगों का सब्र टूट गया। सलेमपुर में पीएनबी के उग्र ग्राहकों ने रुपये नहीं मिलने पर सड़क जाम कर दिया। जाम खत्म कराने गई पुलिस और लोगों के बीच कई बार झड़प हुई। एसडीएम के आश्वासन के बाद सड़क जाम खत्म हुआ। दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा। बैंकों में नई करेंसी की कमी के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



सर्द भरी रात में तीन दिन से पीएनबी के बाहर महिलाएं और पुरुष देर रात से कतार में खड़े हो रहे है। सुबह बैंक खुलने पर मालूम होता है कि कैश नहीं आया है। बुधवार सुबह 10 बजे बैंक खुला तो एक कर्मचारी ने नो कैश का बोर्ड लगा दिया। यह देख लोग भड़क गए। महिलाएं व पुरुष नारेबाजी करते हुए कोतवाली के सामने सड़क जाम कर दिया। जाम हटवाने गई पुलिस व महिलाओं के बीच तकरार हुई। महिलाओं का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई।
जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

12 बजे पहुंचे एसडीएम ने डीएम से बात की और दूसरे दिन पीएनबी पर कैश आने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने आदर्श व्यवस्था पार्टी के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह और सिसवां पांडेय मुनीशंकर तिवारी को हिरासत में ले लिया, बाद में छोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि रुपये के लिए लोग सड़क जाम किए थे। जाम के दौरान सीओ अजय कुमार राय पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने सीओ का वाहन निकलवाने का प्रयास किया तो महिलाएं उग्र हो गईं। यह देख सीओ वाहन से उतर गए। लोगों की बात सुनने के बाद बैंक  मैनेजर से बात की। इसके बाद पैदल कार्यालय चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें