फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने जाना एसिड पीड़ित छात्रा का हाल

Wed, 07 Dec 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एसिड पीडि़त का हाल जानने पहुंची गोरखपुर की मेयर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर की मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती एसिड अटैक से पीड़ित छात्रा का हाल जाना। कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बनो। बुधवार दोपहर बाद मेयर डॉ. सत्या पांडेय जिला अस्पताल पहुंची। यहां वह दो दिन पूर्व एसिड अटैक से पीड़ित छात्रा से महिला वार्ड में जाकर मिलीं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में इस तरह की घटना आम हो गई है। महिलाओं और लड़कियों का राह चलना मुश्किल है। पीड़ित छात्रा से कहा कि वह इस घटना से घबराए नहीं। पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी बने।
विज्ञापन


इस कृत्य को करने वालों को सजा दिलाने का कार्य करें। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो लोग अमन-चैन से रहेंगे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद मोहन वर्मा, डॉ. जफर अनीस, स्टाफ नर्स स्नेहलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें