फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुकांता के रिमांड के लिए नहीं की अपील

Mon, 17 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जालसाजी के आरोप में पकड़े गए पश्चिमी बंगाल निवासी सुकांता बनर्जी को देवरिया लाकर पूछताछ का इंतजार लंबा हो सकता है। सोमवार को पुलिस की तरफ से कोर्ट में प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अब चर्चा है कि मंगलवार को अपील हो सकती है। जब तक पुलिस पहल नहीं करेगी आरोपी पूछताछ के लिए नहीं मिलेगा। शहर के रामगुलाम निवासी अजय तिवारी शराब कारोबारी संजय केडिया की पत्नी रीना केडिया के नाम से संचालित फर्म का मैनेजर था। उसने शराब के कई दुकानदारों काे झांसे में लेकर उनकी दुकान का संचालन भी खुद ही करने लगा।
उसने दुकानदारों का करोड़ों रुपये हड़प लिया। इसके अलावा दो लोगों से कूटरचित दस्तावेज दिखाकर जमीन बैनामा करने के नाम पर रुपये भी हड़प लिए। जांच में पता चला कि कोलकाता के अर्वन एनआरआई आनन्दपुर निकट रूबी हास्पिटल टावर नंबर 7 फ्लैट नंबर 3505 कोलकाता निवासी सुकांता बैनर्जी पुत्र सुब्रत बनर्जी के बैंक खाता में अजय तिवारी ने कोलकाता में व्यापार बढ़ाने के लिए अलग-अलग तारीख को करीब चार से पांच करोड़ रुपये का लेन-देन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें