फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टी-शर्ट पेंटिंग में निश्चय व तनुष विजयी

Thu, 04 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सामहाविद्यालय में वार्षिक उत्सव मेडिसिन 2025 के चौथे दिन विविध प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टी-शर्ट पेटिंग प्रतियोगिता में निश्चय और तनुष विजयी रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सीएमएस डॉ. एचके मिश्र, प्राचार्या डॉ. रजनी पटेल व उप-प्राचार्या डॉ. श्वेता सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहाकि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करते हैं।
उन्होंने छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पूरे दिन मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, नो फायर कुकिंग और ट्रेजर हंट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

इसमें छात्र छात्राओं की शानदार भागीदारी देखने को मिली। टी-शर्ट पेंटिंग में निश्चय और तनुष ने प्रथम, मृगांक और श्रेयांश ने द्वितीय और जिकरा और यशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पदक से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी को शभकामनाएं दीं। उन्होंने कहाकि मेडिसिन न सिर्फ एक उत्सव है बल्कि ज्ञान, रचनात्मकता, शोध और मनोरंजन का संगम भी है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर, विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका राय, सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुणेश कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. शुभम पाण्डेय, सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेक कुशवाहा, सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय भट्ट, सहायक प्राध्यापक डॉ. जयंत राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें