श्याम भक्तों ने जयघोष के बीच निकाली निशान यात्रा
देवरिया। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बुधवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कसया रोड स्थित श्याम मंदिर पर आकर यात्रा का समापन हुआ। शाम को श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार एवं भोग लगाकर पूजन शुरू हुआ। देर रात तक साधक प्रभु के भजनों पर आनंदित होते रहे।
श्याम भक्त सुबह न्यू कालोनी के पं. दीनदयाल पार्क के पास इकट्ठा हुए। हाथों में निशान (भगवा झंडा) लिए हुए भक्तों का हुजूम निकल पड़ा। एक दूसरे पर गुलाल से होली खेलते भक्तों का समूह जलकल रोड, मोतीलाल रोड होते हुए अमरज्योति चौराहा पहुंचा। नई बाजार, मोहन रोड, पेड़ा गली, मालवीय रोड होकर निशान यात्रा बजाजी रोड, नगरपालिका कार्यालय, कोआपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक होकर मालवीय रोड ओवरब्रिज होते हुए कसया रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर खूब आनंदित होते रहे। शाम को खांटू श्याम प्रभु का फूलों से शृंगार किया गया। छप्पन भोग लगाकर भजन संख्या शुरू हुई। कटिहार से आए अभिषेक शर्मा और लखनऊ की शिप्रा सलोनी ने सारी रात भक्तों को भजन सुनाया। देवरिया की अरुण पांडेय की टीम ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहे। इस दौरान रोहित छापड़िया, रामगोपाल शर्मा, कृष्णमुरारी शर्मा, अशोक अग्रवाल, राकेश गाडिया, अजय गुप्ता, सोनू सोनी, सौरभ अग्रवाल, रौनक कानोडिया, आशीष कानोडिया, शरद अग्रवाल, रीना अग्रवाल, रेखा कानोडिया, अंजनी गुप्ता, रंजना केजरीवाल, नेहा केडिया, वर्षा गौड़, गीता छापड़िया आदि मौजूद रहीं।