देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शुक्रवार को 9083 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सचल दस्तों के लगातार निरीक्षण के बावजूद अभी तक परीक्षा में नकलची हाथ नहीं आ रहे हैं।
यूपी बोर्ड में सुबह हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान व इंटर कृषि शस्य की परीक्षा थी। सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 57812 परिक्षार्थियों में से 53057 ने परीक्षा दी। 4755 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर कृषि शस्य विज्ञान में पंजीकृत 249 परिक्षार्थियों में से 224 ने परीक्षा दी। 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 55306 परिक्षार्थियों में से 51003 ने परीक्षा दी। 4303 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।