संवाद न्यूज एजेसी
देवरिया। दीपावली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। बृहस्पतिवार को हुए फेरबदल में चार इंस्पेक्टर और नौ सब इंस्पेक्टर को नई तैनाती दी गई है।
इसमें दो महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइन में तैनात रहे इंस्पेक्टर सुनील कुमार पटेल को क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर सुनील कुमार को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र राव को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच।
इंस्पेक्टर उदय शंकर कुशवाहा को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में रहे सब इंस्पेक्टर अशोक यादव को थाना मईल, पुलिस लाइन में रहे सब इंस्पेक्टर जावेद खां को थाना मईल में तैनाती दी गई है।
वहीं सब इंस्पेक्टर नंदकिशोर राय को पुलिस लाइन से थाना भाटपार रानी, पुलिस लाइन में रहे सतगुरु मिश्र को थाना भाटपार रानी भेजा गया है। प्रभारी निर्भया बूथ सदर कोतवाली महिला सब इंस्पेक्टर रेखा देवी को पुलिस चौकी आशा ज्योति केंद्र, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन जनपदीय इकाई भेजा गया है।
वहीं पुलिस चौकी आशा ज्योति केंद्र, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन जनपदीय इकाई में तैनात रहीं महिला सब इंस्पेक्टर सरोजनी वर्मा को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सलेमपुर में नई तैनाती दी गई है। एसपी ने बताया कि यह सामान्य फेरबदल है।