फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला हॉकी व टेनिस के लिए 28 को चुनी जाएगी जनपदीय टीम

Fri, 25 Oct 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खेल निदेशालय की देखरेख में 18 से 20 नवंबर तक लखनऊ में प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस एवं हॉकी प्रतियोगिता होगी।। इसके लिए जिला टीम का ट्रायल 28 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में और 29 अक्तूबर को गोरखपुर में मंडल ट्रायल होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिला व मंडल ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई है। लखनऊ में अगले माह आयोजित होने वाली टेनिस एवं हाॅकी महिला खेल के लिए चयन ट्रायल 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में एवं 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में होगा। जनपद के समस्त स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्य भी इसमें अपनी टीमें भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें