जिले में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले
देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6683 हो गई है। अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 112 हैं।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बारा दीक्षित, चनुकी, लार, बड़का गांव, न्यू कालोनी, भुजौली कालोनी के एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 6479 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।